(जय प्रकाश वर्मा)
सोनभद्र:- आज सोमवार दिनाँक 30.11.2020 को पार्टी के द्वितीय स्थापना दिवस पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक द्वारा जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम के माध्यम से समस्त जनपद एवम प्रदेश वासियों को शुभकामना देते हुए यह निर्धारित किया गया
कि पार्टी जिस गति से आगे बढ़ रही है सन 2022 का चुनाव पार्टी अपनी पूरी तैयारी एवम समर्पण के साथ लड़ेगी और ईश्वर की कृपा हुई तो सबसे अच्छा परिणाम देगी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में नवनियुक्त पदाधिकारियों के रूप ने पुनीत सिंह जी को उपाध्यक्ष तथा हिमांशु सिंह जी को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित रामकेश यादव, सोनेन्द्र सिंह, जमालुद्दीन खान, सचिन शुक्ला, मनोज गुप्ता, अनुराग सिंह, चंदन पाण्डेय, अशोक सहाय, सीता जी, आकाश सिंह, चंदन सिंह, शुभम गुप्ता, अनिल सिंह, सोनित सिंह लकी सिंह, एवम गणमान्य सदस्य मौजिद रहे।